फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार में खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजर गेम्स बास्केटबाल में रहे विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार के खिलाड़ियों ने अंडर-14 मेजर गेम्स में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने ढालपुर खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मेजर गेम्स में स्कूल के नाम बास्केटबाल विजेता की ट्रॉफी की है। ऐसे में शुक्रवार को स्कूल परिसर में खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुनीता ठाकुर ने कहा कि विद्यालय ने जिला स्तर पर बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत से स्कूल का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल में छात्र विद्यालय कुल्लू के खिलाड़ियों ने 29-24 से मात दी है। वहीं, छात्रा लक्ष्मी भारती ने जूडो में रजत पदक हासिल किया है। कहा कि खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें