फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड प्रभावित गांव पहुंचे पूर्व सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल बंजार की सैंज घाटी में आग से तबाह हुए कोटला गांव का रविवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दौरा किया। इस दौरान धूमल ने अग्निकांड में अपना सबकुछ गवां चुके प्रभावित परिवारों के साथ दुख:दर्द बांटा। इस दौरान अग्निकांड प्रभावितों को लकड़ी के बेड और कंबल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि दुख: की इस घड़ी में भाजपा उनके साथ है।
विज्ञापन


अग्निकांड से प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोटला गांव के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार से मदद ली जाएगी। वहीं, इस मौके पर सिराज मंडल ने भी प्रभावितों को राहत राशि प्रदान की। इस दौरान सिराज विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोविंद ठाकुर, अजय राणा, विधायक रिखी राम कौंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, महामंत्री शैलेंद्र बहल, बालमुकुंद राणा, बलदेव महंत, ओम प्रकाश ठाकुर, नितिन, बंजार मंडल मीडिया प्रभारी बालकृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें