फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मन मोह रहे कला रत्न से सम्मानित अंकुश के चित्र

Mon, 30 Dec 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में कला रत्न से सम्मानित पंजाब के कलाकार अंकुश अठी की कला प्रदर्शनी सजी है। प्रदर्शनी का पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने विधिवत उद्घाटन किया।
भारतीय क्यूरेटर सुरेश कुमार नड्डा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। अंकुश अठी अध्यापक हैं। उन्होंने कुल्लू-मनाली के प्राकृतिक सौंदर्य को अपने चित्रों में दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आध्यात्म, वन्य प्राणी, ऐतिहासिक इमारतों, प्रकृति के अलावा भगवान बुद्ध, शिव, गणेश, केदारनाथ, श्रीखंड महादेव, पंच कैलाश के विभिन्न रूपों के चित्र बनाए हैं। उनके इन चित्रों को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लग रही है। मनमोहक चित्र पर्यटकों को मोहित कर रहे हैं। कलाकार ने कहा कि कला समाज का दर्पण है। एक सफल कलाकार अपने चित्रों से समाज में फैली कुरीतियों को हटाने और लोगों को सजग करने में अपने चित्रों का उपयोग करता है। चार जनवरी तक उनके 120 से अधिक छोटे-बड़े चित्र प्रदर्शनी में रहेंगे। इस दौरान राजकुमार, इंदुबाला, कृतिका, आनंद कुमार, अमन, सीरत, अंश, वंदना रानी, सिकंदर जांगड़ा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें