जिला कुल्लू के नगर में रोरिख आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी को निहारते हुए।-संवाद
नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में बुधवार को संगीता शर्मा की चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। संगीता शर्मा बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और कला निर्देशक सुमित मिश्रा की पत्नी हैं। तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव ने रिबन काटकार प्रदर्शनी का आगाज किया।
उन्होंने संगीता शर्मा के चित्रों को सराहा। लगभग 50 कलाकृतियां 4 अक्तूबर तक दर्शकों के लिए खुली रहेंगी। चित्रकार संगीता शर्मा ने अजंता एलोरा की गुफाओं को अपने चित्रों में दिखाया है। चित्रकार ने अपने बहुत से चित्रों में साधु और कबूतरों के जोड़ों को दिखाया है। संगीता शर्मा ने कहा कि जब साधु अपने ध्यान में मग्न होता है तो उसका ध्यान भटकाने के लिए कई तरह की कोशिशें होती हैं, इसे चित्रों में बयां करने की कोशिश की गई है। संवाद