फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नवरात्रों में मां की पूजा भी हुई महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शरद नवरात्र में मां की पूजा करना भी महंगा हो गया है। वीरवार से शुरू हो रहे नवरात्र में इस्तेमाल होने वाली पूजा सामग्री के दाम करीब 10 से 15 प्रतिशत बढ़ गए हैं। चुनरी, नारियल से लेकर प्रसाद और फल भी महंगे हो गए हैं। बाजार में चुनरी की कीमत पिछले साल के मुकाबले 10 से 30 रुपये तक बढ़ी है।
विज्ञापन

चुनरी 20 रुपये से शुरू है, जबकि अधिकतम 1,000 रुपये तक में चुनरी मिल रही है। 50, 100, 200 रुपये वाली चुनरी की मांग अधिक है। नारियल की कीमत भी 10 रुपये तक बढ़ गई है। पिछले साल नारियल नवरात्रों के दौरान 50 रुपये तक मिल रहा था, जो अब 60 रुपये में मिल रहा है। इसके साथ ही डोरी भी 10 से 20 रुपये तक मिल रही है।
प्रसाद में चढ़ाए जाने वाले फल जैसे केले 100 रुपये दर्जन मिल रहे हैं। पिछले साल केले 80 रुपये प्रति दर्जन मिल रहे थे। ऐसे में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। काजू पिछले साल 700 रुपये प्रतिकिलो थे, जो इस साल 1000 रुपये में मिल रहे हैं। बादाम भी 600 रुपये से बढ़कर 760 रुपये प्रतिकिलो हो गए हैं। सूखा नारियल भी 200 रुपये से बढ़कर 280 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

नवरात्रों के लिए कुल्लू में सजे बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। लोअर ढालपुर, सरवरी में नवरात्र को लेकर बाजार सजे हुए हैं। वीरवार से शुरू होने वाले नवरात्र को देखते हुए बुधवार को भी खरीदारी हुई। शहरवासी अमित, विजय कुमार और श्याम लाल ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। खाने-पीने की चीजों से लेकर पूजा-सामग्री आदि भी लगातार महंगी हो रही है, जिसका असर उनकी जेब पर पड़ रहा है। लोअर ढालपुर स्थित दुकानदार विनित ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस बार कुछ चीजें महंगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें