फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में पहली बार सौ के पार हुए पेट्रोल के दाम

विज्ञापन
पेट्रोल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी के दाम सौ के पार हो गए है। कुल्लू में पेट्रोल भरते हुए। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद कुल्लू में पहली बार पेट्रोल 100 रुपये लीटर के पार हो गया है। पेट्रोल ने जिले में शतक पूरा कर लिया है। बुधवार को जिले में पेट्रोल 100.56 रुपये और डीजल की कीमतें 89.63 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टर, किसान, बागवान और उद्योग कारोबारी भी इससे दिक्कत में हैं। रोजाना पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ पैसे की बढ़ोतरी की जा रही है। जनता को राहत देने की बजाय सरकार महंगाई बढ़ा कर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।
गौरतलब है कि कुल्लू में एक से छह अक्तूबर तक पेट्रोल में एक रुपये तथा डीजल के दाम में 1.23 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते आम जनता का बजट बिगड़ गया है। लोगों कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो लोगों के वाहन घरों में खड़े नजर आने लगेंगे और किसानों-बागवानों को भी कृषि उपकरणों का उपयोग करने में दिक्कतें आएंगी। उधर, टैक्सी ऑपरेटर, बस ऑपरेटर किसान बागवान भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें