फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोलंग गांव में क्वार्टर के बाहर मृत मिला व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। ऊझी घाटी के सोलंग गांव में पिछले करीब 25 वर्षों से रह रहा एक व्यक्ति अपने क्वार्टर के बाहर मृत पाया गया। उसे खून की उल्टियां हुई थी और लंबे अरसे से बीमार चल रहा था। मंगलवार को ही उसे अस्पताल से छुट्टी कर घर भेजा गया था। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से शराब का सेवन कर रहा था। पुलिस ने मौके का दौरा कर छानबीन की। पोस्टमार्टम के बाद शव ग्रामीणों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर सिंह पुत्र मोहन सिंह पिछले करीब 25 साल से सोलंग गांव में वीर चंद के घर में रह रहा था। उसने अपना आधार कार्ड भी यहीं पर बनाया है। छानबीन में यह पता नहीं चल पाया कि वह मूल रूप से कहां का रहने वाला है। डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने बताया कि वह अस्वस्थ चल रहा था।
छानबीन में पता चला है कि वह लंबे अरसे से शराब पी रहा था। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार को ही उसे मिशन अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया था। आज सुबह वह अपने क्वार्टर के बाहर गिरा हुआ मिला। उसने खून की उल्टियां की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें