भुंतर (कुल्लू)। पुलिस ने भुंतर के दियार चौक पर एक व्यक्ति को 247 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम 23 जुलाई की शाम को गश्त पर थी। इस दौरान दियार चौक पर एक व्यक्ति को सामने से आते हुए देखा।
वह पुलिस को देखकर घबरा गया तो उसकी तलाशी ली गई। आरोपी सर्वदयाल (46) निवासी गांव हवाई, डाकघर शियाह, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के कब्जे से 247 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कहा कि नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। संवाद