पनारसा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पत्रिका हरकारा का विमोचन करते हुए। स्त्रोत कॉलेज
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय पनारसा के संगीत विभाग ने मंगलवार को मल्हार उत्सव का आयोजन किया। इसमें उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राग मल्हार पर विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। फैशन शो ने भी खूब तालियां बटोरीं।
मुख्यातिथि ने पत्रिका हरकारा का विमोचन किया। इसका प्रकाशन हिमतरु प्रकाशन एवं निर्मला कॉलेज केरल के साथ हुए समझौते के तहत किया गया। महाविद्यालय की मानसिक स्वास्थ्य नीति पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। अपूर्व देवगन ने संगीत विभाग के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू एवं राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) के प्राचार्यों, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, पीटीए सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद