फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चौकीडोभी में तेंदुए के आतंक से लोग परेशान

Thu, 02 Nov 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती चौकीडोभी पंचायत में लोग तेंदुए के आतंक से परेशान हैं। तेंदुआ पालतू कुत्तों को शिकार बना रहा है। बुधवार रात को तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को अपना निशाना बना लिया।
विज्ञापन

लोग अब सुबह-शाम घरों से भी बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। पंचायत ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने का आग्रह किया है। पिछले साल भी पंचायत में तेंदुए के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। भालू और तेंदुए इन दिनों रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
ग्राम पंचायत चौकीडोभी के प्रधान सुमन पराग गौड़ ने कहा कि पंचायत में तेंदुए का आतंक है। अंधेरे में यह पालतू जानवरों को शिकार बना रहा है। इसलिए लोग अंधेरे में अकेले न जाएं। अभिभावक भी अपने बच्चों को अकेला न छोड़ें, खासकर छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें