फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक ताल झील मार्ग पर सफर न करें लोग : मयंक

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक ताल झील मार्ग पर सफर न करें लोग : मयंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने शुक्रवार को बर्फबारी के बीच सामरिक मार्ग दारचा से सरचू का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस टीम के साथ दारचा-सरचू मार्ग स्थित दीपक ताल की सड़क का भी जायजा लिया। इसमें पाया कि दारचा-सरचू सड़क पर पड़ने वाली दीपक ताल झील की सड़क पर्यटकों और स्थानीय लोगों की यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने सैलानियों और श्रद्धालुओं से अगली सूचना तक इस सड़क पर किसी भी प्रकार की यात्रा न करने की अपील की है। मौसम की बिगड़ती स्थितियां यात्रियों के लिए दुर्घटनाओं या कठिनाइयों का कारण बन सकती हैं। कहा कि सुरक्षित मार्ग बहाल करने के प्रयास जारी हैं। कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक जिले में आने वाले दो से तीन दिनों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में घाटी में सफर करने से पर्यटक सतर्क रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें