फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर खूब बिके सोना, चांदी और बर्तन

Mon, 09 Nov 2015 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस के अवसर पर कुल्लू में सोने, चांदी और बर्तनों की जमकर खरीदारी हुई है। दिनभर आभूषणों की दुकानों समेत बर्तनों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। बाजार में खूब चहल-पहल बनी रही। लोगों ने सोना, चांदी, कांसा और स्टील के बर्तनों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


धन के देवता कुबेर महाराज की विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट में सामान खरीदने आए विवेक कुमार, चमन लाल और रूप सिंह ने कहा कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बर्तनों को खरीदना शुभ माना जाता है। मार्केट में उन्होंने बर्तनों को खरीदा है। जबकि, कुछ लोगों ने सोना-चांदी की खरीदारी करने के बजाय किचन की क्रॉकरी का सामान खरीदना उचित समझा। ढालपुर में दुकान संचालक राकेश कुमार ने कहा कि धनतेरस के मौके पर बर्तनों की दुकान में सबसे अधिक खरीदारी होती है। मेले में दुकान में दिन भर लोगों का तांता लगा रहा।

लोगों ने विभिन्न प्रकार के छोटे और बड़े बर्तनों की खरीददारी की। वहीं, राजा ज्वेलर्स के संचालक राजा ने कहा कि धनतेरस के अवसर पर आभूषणों की खूब बिक्री हुई। कारोबार में करीब बीस प्रतिशत का इजाफा हुआ है। धनतेरस से लेकर दीवाली तक ज्वेलरी की अधिक खरीदारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें