फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 25 Jan 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप- स्मार्ट मीटर लगाने से आ रहे अधिक बिजली बिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर काईस क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन की अगुवाई वरिष्ठ किसान नेता देवराज नेगी ने की। इस दौरान लोगों ने स्मार्ट मीटर का पुतला जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

देवराज नेगी ने कहा कि जहां भी स्मार्ट मीटर लगाए हैं, वहां लोगों को बहुत अधिक बिजली का बिल आ रहा है। ऐसे में गरीब किसान और आम लोग इस बिल का भुगतान करने में असमर्थ हो रहे हैं। लिहाजा, लोकल किसान कमेटी लोगों के घर-घर जाकर इस बारे में जागरूक कर रही है। किसान कमेटी सरकार से प्री पेड स्मार्ट मीटर न लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में 12 फरवरी को कुल्लू में एक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें