फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लोगों ने पीडीएनए टीम को सुनाया आपदा का दुखड़ा

Wed, 05 Nov 2025 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के बागन में पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जाय
विज्ञापन
जगह-जगह स्थानीय लोगों से भी मिली केंद्रीय टीम
विज्ञापन

जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। केंद्रीय पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट टीम ने बुधवार को आपदा से प्रभावित जिले के कई इलाकों का दौरा किया।
इस दौरान टीम ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और आपदा के जख्मों को उनके सामने रखा। पांच सदस्य टीम ने आपदा प्रभावित अखाड़ा बाजार, छरुडू, सेऊबाग, बागन, भुट्टी, शाढ़ाबाई, तलाड़ा के सारी, तीर्थन के गुशैणी और बांदल गांवों का दौरा किया।
उन्होंने विभिन्न विभागों की क्षतिग्रस्त स्कीमों का जायजा लिया तथा नुकसान का आकलन किया। टीम ने सभी विभागों को भविष्य में पूरी वैज्ञानिक पद्धति से सतत एवं टिकाऊ डिजाइन बनाकर निर्माण करने का सुझाव दिया। उन्होंने जल शक्ति एवं लोक निर्माण विभाग सहित उन सभी विभागों को सुझाव दिया की जिनकी स्कीमों के निर्माण नदी के नजदीक हैं, वे अपनी स्कीम के मुख्य निर्माण के आगे सेक्रिफिशियल किस्म के निर्माण करें ताकि नदी के बहाव की तीव्रता कम करने के साथ निर्माण को होने वाली क्षति को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जल शक्ति, लोक निर्माण, कृषि, बागवानी, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास आदि प्रमुख विभागों के अधिकारी गण भी उपस्थित रहे। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बागन, भुट्टी व तलाड़ा के सारी और बांदल गांव में प्रभावित लोगों से मिले और उनसे बातचीत की। लोगों ने कहा कि आपदा में उनका सबकुछ तबाह हो गया है। घर के साथ जमीन भी भूस्खलन की चपेट में आने से तहस नहस हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें