फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तांदी में लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो की केलांग टीम ने शुक्रवार को तांदी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत अभियान चलाकर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया। निरीक्षक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय लोगों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों और इसकी रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। साथ ही लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और ऐसी गतिविधियों की सूचना संबंधित विभाग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम ने लोगों से अपील की कि भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर साझा करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। निरीक्षक अर्जुन सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में आम लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को सामने लाने में सहयोग करना चाहिए। संवाद

गौरतलब है कि प्रदेश में 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें