पतलीकूहल (कुल्लू)। शहर में टूटी और मलबे से जाम नालियों के कारण स्थानीय निवासी और व्यापारी परेशान हैं। पानी सड़कों पर बहने और दुकानों में घुसने से आर्थिक नुकसान हो रहा है।
पैदल यात्रियों, बुजुर्गों और बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी एवं व्यापार मंडल सदस्य नितेश, रूपेश, रमेश, राम गौतम, संजय, राजीव, शिव कुमार और मयूर ने कहा कि निकासी नालियों का रखरखाव नहीं हो रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर नालियों की सफाई, मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि जल्द ही नालियां साफ की जाएंगी। संवाद