कुल्लू में दिन के समय आई अंधड़ में गिरा पेड़।-संवाद
कुल्लू। कुल्लू घाटी में सोमवार दोपहर बाद अंधड़ चला। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान जहां लोगों को आने जाने में दिक्कतें हुईं वहीं, कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिरने की भी जानकारी है।
किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। अंधड़ के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते हुए दिखाई दिए। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर में भी इस दौरान एक पाॅपुलर का पेड़ गिर गया। इस दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं था जिस कारण किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई स्थानों में पेड़ आदि गिरने की सूचना है। संवाद