फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनएच-305 की दशा सुधारने को लेकर लोगों ने दिए सुझाव

Wed, 07 Jan 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक शौरी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, सड़क की हालत सुधारने पर मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एनएच-305 की खस्ता हालत को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने क्षेत्र के लोगों ने के साथ बैठक की। इसमें लोगों ने सड़क की दशा को सुधारने के लिए सुझाव दिए।
गौरतलब है कि एनएच-305 की खस्ता हालत को लेकर क्षेत्र की जनता कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी है। राजनीतिक और प्रशासनिक तौर पर भी बातचीत जारी है। इसी मामले को लेकर उपमंडल मुख्यालय बंजार में क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने विधायक से मुलाकात की और सड़क को सुधारने के लिए समाधान ढूंढने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने एनएचएआई के अधिकारियों से संपर्क कर मार्ग सुधारने के लिए आए धन को लेकर जानकारी ली। इसमें हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। केंद्र से इस मार्ग के लिए आए धन को अभी तक एनएचएआई खर्च नहीं कर पाया है। बंजार से घियागी तक मार्ग में एज टू एज टारिंग करने के लिए धन आ चुका है लेकिन इसका धरातल पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बंजार से लारजी तक पहले जिस ठेकेदार को काम दिया गया था, उसका समय अभी 2026 तक है। इसका कार्यकाल पूरा न होने के कारण सरकार की ओर से भेजी गई डीपीआर में आपत्ति लगी है। साथ ही इस मार्ग की टारिंग के लिए आया पैसा भी पहले ही पूरा खर्च नहीं हो पाया है। क्षेत्र के लोगों ने केंद्रीय मंत्री से इस मसले को उठाने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें