फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी के लिए दुकानों में टूट पड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दिन मंगलवार, जगह कुल्लू, समय नौ बजे। शहर में जैसे ही नौ बजे तो दुकानों के शटर धड़ाधड़ खुलने लगे। दुकानें खुलने के साथ ही खरीदारों की भीड़ भी उमड़नी शुरू हो गई थी। सुबह करीब दस बजे तक शहर की 80 फीसदी दुकानें खुल गई थी। आलम यह था कि लोग दुकानें खुलने से पहले ग्रामीण क्षेत्रों से भी बाजार में पहुंच गए थे। दोपहर के समय भीड़ अधिक हो गई थी। 12 से एक बजे तक बाजार में अधिक संख्या में लोग पहुंच गए थे। दुकानों में खरीदारी के लिए लोग टूट पड़े।
विज्ञापन

खरीदारी करते समय लोग कोरोना को लेकर लापरवाह दिखे। इस दौरान सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ती नजर आई। अखाड़ा बाजार, सरवरी, लोअर ढालपुर, ढालपुर आदि जगहों में सुबह ही दुकानें खुल गईं। ग्राहकों के आने का सिलसिला बढ़ता रहा। दोपहर 12 बजे तक सरवरी बस अड्डे में काफी लोगों की भीड़ देखने को मिली। हालांकि बस सेवाएं बंद हैं। ऐसे में लोग घर जाने के लिए गाड़ियों का इंतजार करते हुए नजर आए। सरवरी की सब्जी मार्केट में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ती रही। दुकानों में सामान खरीदने का सिलसिला दो बजे तक जारी रहा। भुंतर, बंजार और मनाली के बाजारों में भी लोग कर्फ्यू में छूट के दौरान सामान खरीदने निकले। लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में ढील का समय पांच घंटे कर दिया है। बाजार में सभी प्रकार की दुकानें सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक खुलने से खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। कुल्लू के बाजार में मंगलवार को लोगों का जमावड़ा नजर आया। लोगों की भीड़ के आगे पुलिस, होमगार्ड और रुस्तम वालंटियर बेवस नजर आए। दुकानों में सामाजिक दूरी के नियम टूटते रहे। कोरोना के बीच बाजार में उमड़ रही लोगों की भीड़ से कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। सोमवार के बाद लगातार दूसरे दिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बाजार का रुख किया। दो बजे के बाद पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला और दुकानें बंद करवाई। कोरोना कर्फ्यू में ढील के दौरान रुस्तम वालंटियर ने कई लोगों को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी रखने के लिए जागरूक भी किया। सामान खरीदने आए विवेक और रमेश ने कहा कि इससे पहले जरूरी सामान वाली ही दुकानें खुली थीं। लेकिन अब सभी दुकानें खुलने से सामान खरीदना आसान हो गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें