फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रतोचा-चतराणी सड़क की खस्ताहालत से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पार्वती घाटी की रतोचा-चतराणी सड़क की हालत बेहद दयनीय है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।समस्या से परेशान सरानाहुली में वीरवार को गजमोड़, सरानाहुली, गूजूराशोरन, गुराराशोरन, बरेगूराशोरन, कुफरीधार, बलगाणी, गुरुबेहड़, धारा और चतराणी के ग्रामीणों ने एक बैठक की।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता समाजसेवी झाबे राम ने की। इस दौरान प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त कुल्लू से सड़क की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की गई। खस्ताहालत सड़क के चलते लोगों को मुश्किलें आ रही हैं। अगर जल्द सड़क ठीक नहीं हुई तो बागवानों का सेब और किसानों की सब्जियां मंडियों तक नहीं पहुंच पाएंगी। जल्द ही समस्या को लेकर ग्रामीण उपायुक्त कुल्लू से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें