फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम और वायरल ने जकड़े लोग

Fri, 11 Jul 2025 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में पर्ची बनाने के लिए लगी मरीजो की लाइनें।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में बढ़े मरीज, मेडिसिन ओपीडी 200 के पार
विज्ञापन

हर रोज पहुंच रहे 100 से अधिक वायरल से पीड़ित मरीज, बच्चे भी आ रही चपेट में
शाम 6:00 बजे तक चल रहा ओपीडी में उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बदलते मौसम के साथ बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी 200 के पार पहुंच रही है। मौसम का रोजाना बदलता मिजाज लोगों को बीमार कर रहा है। इससे सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं, मेडिसिन वार्ड में उपचार के लिए भर्ती मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। शिशु रोग और महिला तथा पुरुषों की सामान्य ओपीडी में भी वायरल के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में कुल्लू समेत चार जिलाें के मरीज उपचार करवाने आते हैं। वर्तमान समय में आईजीएमसी शिमला और मेडिकल कॉलेज नेरचौक के बाद इसी अस्पताल की रोजाना की ओपीडी प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों से ज्यादा है। वहीं, मौसम के बदलने से वायरल के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। महिला एवं पुरुषों की सामान्य दोनों ओपीडी से मरीजों को मेडिसिन के लिए रेफर किया जा रहा है। इससे मेडिसिन ओपीडी में भीड़ लग रही है। विशेषज्ञ चिकित्सक सुबह 9:30 से शाम 6:30 बजे तक मरीजों का उपचार कर रहे हैं। वहीं, वीरवार को भी अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में भारी भीड़ रही। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. कल्याण ठाकुर और डॉ. नितेश कुमार का कहना है कि बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और स्वास्थ्य के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक बेहतर टीम तैनात है, जो मरीजों का उपचार कर रही है।

कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में पर्ची बनाने के लिए लगी मरीजो की लाइनें।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें