फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोपवे का विरोध करने बिजली महादेव के जंगल में पहुंचे लोग

Fri, 11 Jul 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
रोपवे निर्माण और पेड़ काटने वाली कंपनी को ग्रामीणों की दो टूक-अपना सामान समेटो, नहीं तो होगा चिपको आंदोलन
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा- बिजली महादेव कोई पर्यटक स्थल नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बिजली महादेव रोपवे की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। वीरवार को भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष राम सिंह खराहल की जनता के साथ बिजली महादेव जंगल में पहुंचे। इस दौरान खराहल घाटी के लोगों ने बिजली महादेव रोपवे के लिए काटे गए पेड़ों पर नाराजगी जताई। लोगों ने निर्माण करने वाली कंपनी को दो टूक कहा है कि अपना सामान समेट लो, यहां से एक भी स्लीपर को ले जाने नहीं देंगे और न ही रोपवे लगने देंगे।
भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि बिजली महादेव कोई पर्यटक स्थल नहीं है। जब देवता ने इंकार किया है तो यह विनाश क्यों किया जा रहा है। अगर कोई पेड़ काटा तो खैर नहीं, वहीं जो पेड़ काटे हुए हैं, उसकी एक भी लकड़ी नहीं ले जाने देंगे। उन्होंने कहा कि देवस्थल को पर्यटन स्थल बनाया जा रहा है ताकि शराब वाले कारोबारी यहां बिठाए जा सकें। जनता अब जाग गई है, इसलिए अपना सामान समेटो। अगर यहां से लकड़ी ले जाने की कोशिश की गई तो ग्रामीण चिपको आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

एक-एक लकड़ी के साथ 8 से 10 लोग चिपक जाएंगे। वहीं, इससे पहले खराहल घाटी के लोगों ने धार्ठ में बैठक भी की। बैठक में लोगों ने बिजली महादेव रोपवे के विरोध में अपना रोष प्रकट किया। बिजली महादेव रोपवे के विरोध में ग्रामीण दो दिन पूर्व कुल्लू में उतरे थे। रामशिला में ग्रामीणों ने बिजली महादेव रोपवे के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी।खराहल में एक बार फिर बिजली महादेव रोपवे का विरोध तेज हो गया है। इस दौरान काफी अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


डंडों का सहारा लेकर जंगल में पहुंची ंमहिलाएं
खराहल (कुल्लू)। बिजली महादेव रोपवे के विरोध में खराहल की महिलाएं अपनी अधिक भागीदारी सुनिश्चित करवा रही हैं। प्रदर्शन से लेकर विरोध में होने वाली बैठकों में महिलाओं की अधिक संख्या देखने को मिल रही है। वीरवार को भी महिलाएं डंडों का सहारा लेकर जंगल में उस जगह पहुंचीं, जहां पर पेड़ काटे गए थे। महिलाओं ने भी रोपवे के लिए पेड़ काटने का विरोध जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें