तांदी अग्नि प्रभावितों को दी 21,000 की सहायता राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ बंजार खंड की सोमवार को मासिक बैठक हुई। प्रधान जंगवीर मियां की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन बाबा बालक नाथ मंदिर बंजार में किया गया।
इस दौरान सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पेंशनर ठाकुर मोहर सिंह और गिरधारी लाल शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इस दौरान संघ ने पेंशनरों को वित्तीय अदायगी और पेंडिंग मेडिकल बिलों की अदायगी न होने पर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया गया। इस दौरान तांदी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के प्रभावित लोगों के प्रति दुख प्रकट किया। पेंशनरों ने प्रभावित परिवारों को 10,000 रुपये की राहत राशि भी दी। संघ के सदस्य चितन निवासी तांदी को भी 11,000 रुपये की राशि दी गई। इस मौके पर चुन्नी लाल, सीता देवी, निर्मला, किरण वाला और नारायण सिंह ने संघ की नई सदस्यता ग्रहण की। बैठक में प्रदेश के प्रचार सचिव जय सिंह महंत, जिला शिकायत समिति अध्यक्ष मेघ सिंह, सुरेंद्र परमार,फतेह सिंह, प्रताप चौहान व मोहन शास्त्री मौजूद रहे।