फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को संशोधित वेतनमान का किया जाए भुगतान : गुलशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइंट पेंशनर फेडरेशन ने सीएम को सौंपा पांच सूत्रीय मांगपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश ज्वाइंट पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मौहल में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पांंच प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। फेडरेशन ने 58 से 65 वर्ष की आयु के पेंशनरों को संशोधित वेतनमान, रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, पेंशन कम्युटेशन और लीव इनकैशमेंट के एरियर का भुगतान करने की मांग उठाई। साथ ही जनवरी 2022 से सितंबर 2026 तक देय महंगाई भत्ते की किस्तों के लंबित एरियर और मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

फेडरेशन ने जिला मुख्यालय कुल्लू में बुजुर्ग पेंशनरों और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए पेंशनर भवन बनाने के लिए भूमि आवंटित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन और महासचिव खुशहाल चंद नेगी ने कहा कि बैठक के लिए उपयुक्त स्थान न होने से पेंशनरों को परेशानी होती है। फेडरेशन ने लंबित महंगाई राहत की किस्तों का भुगतान दीपावली से पहले करने की मांग भी रखी। प्रतिनिधिमंडल में एसपी सागर, नीलचंद, निशा वर्मा, तेज सिंह ठाकुर, ओंकार दत्त शर्मा, बिमला ठाकुर सहित कई पदाधिकारी एवं पेंशनर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें