फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को एकमुश्त दिया जाए एरियर : भारद्वाज

Fri, 10 Feb 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश सरकार पेंशनरों की एरियर किस्त एकमुश्त जारी करे। यह बात सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू के मंडलाध्यक्ष जय बिहारी भारद्वाज ने कही।
विज्ञापन

एसोसिएशन के कुल्लू मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को महिला मंडल भवन शास्त्रीनगर में हुई। इसमें पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनरों के मुख्य मुद्दों और समस्याओं पर प्रस्ताव भी पारित किए गए।
कुल्लू के मंडलाध्यक्ष जय बिहारी भारद्वाज ने कहा कि सरकार पेंशनरों को जनवरी 2022 से तीन और जुलाई 2022 से चार फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा जल्द करें।
विज्ञापन

इसके अलावा पेंशनरों को हर माह चिकित्सा भत्ता 1000 रुपये तथा 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को मूल पेंशन पर 5:10:15 फीसदी की अतिरिक्त पेंशन समायोजित की जाए। कहा कि 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संशोधित वेतनमान के मामलों को जल्द स्वीकृति दी जाए।
इस दौरान जिला प्रधान सेस राम ठाकुर, उपप्रधान योगराज शर्मा, महासचिव मोहर सिंह सीस, सलाहकार मोहर सिंह ठाकुर, मंडल महासचिव आरपी शर्मा, लाहौल-स्पीति के प्रधान रामनाथ आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें