फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पेंशनरों ने किया सेवा विस्तार का विरोध

विज्ञापन
कुल्लू के शीतला मदिंर में पेंशनर संघ की बैठक में भाग लेते सदस्य।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के सदस्यों ने सरकार से अधिकारियों और कर्मचारियों को एक साल का सेवा विस्तार देने के फैसले को निरस्त करने की मांग की है। पेंशनरों ने फैसले को युवाओं के साथ खिलवाड़ बताया। सेवा विस्तार होने से बेरोजगारी कम होने के बजाए और बढ़ेगी। पेंशनरों ने सरकार पर चहेतों को मालामाल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू के सरवरी स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में शनिवार को हिमाचल पेंशनर फेडरेशन कुल्लू खंड की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता खंड अध्यक्ष जेएन शर्मा ने की, जबकि प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में सरकार के फैसलों पर मंथन किया गया और पेंशनरों ने सेवा विस्तार, पुनर्नियुक्ति जैसे फैसलों को गलत बताया। बैठक में प्रदेश महासचिव ने पेंशनरों की समस्याओं को सुना और उनका निपटारा किया।
इसके बाद सर्वसहमति से 13 प्रस्ताव पारित किए गए। इनके माध्यम से सरकार और प्रशासन से व्यवस्था में सुधार करने की मांग की जाएगी। इन प्रस्तावों में अधिकारियों और कर्मचारियों का सेवा विस्तार निरस्त करने, पुनर्नियुक्ति को रद्द, लंबित वित्तीय लाभों को देने की 15 अगस्त को घोषणा करने, एचआरटीसी पेंशनरों की पेंशन का स्थायी समाधान, मुख्यमंत्री की पेंशनर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ बैठक, आरटीओ कुल्लू को हटाने, उपायुक्त पेंशनर संघ कुल्लू के साथ बैठक करने, बीपीईओ पदोन्नति आदेश जारी करने, पारिवारिक पेंशन और नए पेंशन मामले जल्द निपटाने आदि शामिल हैं। खंड अध्यक्ष जेएन शर्मा ने सरकार और प्रशासन से उपरोक्त मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें