फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मांगों की अनदेखी पर पेंशनरों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
हिमाचल पेंशनर फेडरेशन की बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी व सदस्य। पेंशनर। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन कुल्लू खंड की मासिक बैठक प्रधान जेएन शर्मा की अध्यक्षता में शीतला माता मंदिर के सभागार में आयोजित हुई। इसमें पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के प्रति रोष व्यक्त करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। बैठक में प्रदेश फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण देव शर्मा सहित हेमा शर्मा, सुदर्शन मिश्रा, राम शरण, जगन्नाथ शर्मा, अमर भारती, एसके गुप्ता, मीरा देवी, इंद्रा देवी, जय गोपाल शर्मा, कांता राणा, देवी सिंह और ओपी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

अध्यक्ष जेएन शर्मा ने बताया कि पेंशनरों ने बैठक के दौरान कार्यवाहक उपायुक्त से इस बात पर नाराजगी जताई कि उन्होंने एक गैर पंजीकृत पेंशनर संघ के साथ बैठक की है जबकि पहले निर्धारित की गई तिथि में होने वाली बैठक को स्थगित किया और कुछ तथाकथित गैर पंजीकृत संगठन के साथ बैठक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यावाहक उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर से मांग की है कि फिर से बैठक बुलाई जाए ताकि पेंशनरों की समस्याओं को दूर किया जा सके।
इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार से भी मांगें पूरी न करने को लेकर नाराजगी जताई और प्रदेश संघर्ष समिति से आग्रह किया गया कि पेंशनरों की मांगों को लेकर शीघ्र संघर्ष की घोषणा की जाए।
विज्ञापन

पेंशनरों ने उपमुख्यमंत्री से भी एचआरटीसी पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। कहा कि सरकार नई बसों की खरीद के लिए ऋण ले रही है, लेकिन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे एचआरटीसी पेंशनरों की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें