फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अस्पताल में एक्स-रे के लिए भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की सरकारी प्रयोगशाला में एक्स-रे की सुविधा मरीजों को नहीं मिल रही है। मरीजों को 50 से 250 रुपये देकर निजी प्रयोगशालाओं में एक्स-रे करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे मरीजों का मर्ज के साथ आर्थिक खर्च भी बढ़ रहा है। एक्स-रे सेवा न मिलने का कारण मशीन का पिछले तीन सप्ताह से खराब होना बताया जा रहा है। चार जिलों के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने वाले क्षेत्रीय अस्पताल में एक्स-रे नहीं हो रहे हैं। मरीजों को चिकित्सक की ओर से एक्स-रे के लिए परामर्श देने पर अस्पताल और निजी प्रयोगशालाओं के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों अशोक वर्मा, सोनिका, रोनिका, शानवी, अक्षिता, सोहल कुमार, राकेश शर्मा, सोनू कुमार आदि ने कहा कि अस्पताल में एक्स-रे नहीं हो रहे हैं। मरीजों को रेडक्रॉस की लैब या फिर बाहर से निजी प्रयोगशाला से एक्स-रे करवाने पड़ रहे हैं। इसके कारण मरीजों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है, जबकि सरकारी प्रयोगशाला में एक्स-रे की सेवा निशुल्क है। उन्होंने सरकार और अस्पताल प्रबंधन से एक्स-रे सेवा शुरू करने की मांग की है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राधा शर्मा ने कहा कि एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि मशीन को जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। अस्पताल के भीतर रेडक्राॅस की प्रयोगशाला में एक्स-रे सेवा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें