फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पेंशनर फेडरेशन की बैठक कल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन की मासिक बैठक 14 सितंबर को होगी। इसमें प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। बैठक में सरकार के खिलाफ संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी। फेडरेशन के प्रदेश सचिव टीडी ठाकुर ने कहा कि सरकार के पास पेंशनरों को पेंशन देने के लिए बजट नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिलों के लिए बजट है।
विज्ञापन

कुल्लू में पेंशनर अपनी समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखेंगे और विचार-विमर्श से समस्याओं को सुलझाया जाएगा। प्रदेशस्तरीय मुद्दों पर विशेष चर्चा की जाएगी और सरकार के खिलाफ संघर्ष की राह पकड़ने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने सभी पेंशनरों से शीतला माता मंदिर सरवरी में होने वाली बैठक में भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें