फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन मे कमियों से मिली पराजय

Sat, 09 Jul 2016 10:41 PM IST
कुल्लू/ केलांग
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस ने स्थानीय पंचायत चुनावों में मिली करारी हार के कारणों को जानने के लिए बैठक का आयोजन किया। केलांग में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के बीच हुए मंथन के बाद पंचायत चुनावों में हार के लिए संगठन को जिम्मेदार ठहराया। लाहौल स्पीति कांग्रेस कमेटी के महासचिव ज्ञालसन ठाकुर के अनुसार पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की हार का मुख्य कारण संगठन का कमजोर होना है। लाहौल स्पीति कांग्रेस पार्टी के प्रभारी सुंदर ठाकुर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पंचायत चुनाव पार्टी चिन्हों पर नहीं लड़े जा रहे हैं। लिहाजा ऐसे में किसी को चुनाव लड़ने से रोका जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


इसी वजह से एक वार्ड और पंचायतों से एक साथ कई कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के खड़े हो जाने से हार का सामना करना पड़ा है। पंचायत चुनावों में हुई हार के बावजूद न जो जनता और न ही पार्टी कार्यकर्ताओं को उनसे कोई शिकायत है। इस दौरान जिला कांग्रेस ने लाहौल स्पीति को लद्दाख की तर्ज पर हिल कौंसिल बनाए जाने को लेकर प्रस्ताव प्रधानमंत्री, सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री  को प्रेषित किया गया है। इस दौरान विधायक रवि ठाकुर, डीसीसी में कार्यकारी अध्यक्ष नोरबू बौद्ध, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कारपा, महासचिव आनंद कुमार, जिप सदस्य व महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकिरन, बीडीसी पूर्व अध्यक्ष नोरबू ठोलगपा और प्रवक्ता अनिल सहगल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें