फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ तैनात, मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नागरिक अस्पताल बंजार में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब बच्चों के उपचार के लिए परिजनों को हर बार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू नहीं जाना पड़ेगा। विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता से कुल्लू जिले के साथ मंडी जिले के बालीचौकी, गाड़ागुशैणी और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। इन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए बंजार पहुंचते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इसके बाद बाल रोग विशेषज्ञ ने नागरिक अस्पताल बंजार में ज्वाइन कर लिया है। विशेषज्ञ की तैनाती से बच्चों के उपचार से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और परिजनों को स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सकीय परामर्श मिल सकेगा। इससे बच्चों के उपचार के लिए 40 से 45 किलोमीटर दूर कुल्लू अस्पताल जाने की परेशानी भी कम होगी।
खंड चिकित्सा अधिकारी बंजार डॉ. नीलम शर्मा ने बताया कि नागरिक अस्पताल बंजार में बाल रोग विशेषज्ञ ने ज्वाइन कर लिया है। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी और मरीजों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लंबी दूरी तय करने से राहत
बंजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को बच्चों की तबीयत खराब होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए कई बार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू जाना पड़ता था। लंबी दूरी तय करने के कारण परिजनों को समय और अतिरिक्त खर्च की परेशानी झेलनी पड़ती थी। छोटे बच्चों के साथ सफर करना भी परिजनों के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है। अब बंजार अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ मिलने से ऐसी परेशानियों में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें