फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हफ्ते में फिर बढ़े मटर के दाम, अब 55 रुपये प्रतिकिलो बिका

विज्ञापन
भुंतर सब्जी मंडी में हरा मटर की पैकिंग के दौरान छंटनी करने में जुटे मजदूर।-संवाद
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। जिले की सब्जी मंडियों में अब कुल्लू का हरा मटर अधिक मात्रा में पहुंचना शुरू हो गया है। सब्जी मंडी भुंतर में वीरवार को हरा मटर 55 रुपये प्रतिकिलो बिका है। पिछले सप्ताह यही मटर 47 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा था। मटर के दामों में इजाफा होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

सर्दियों में जिले में किसानों ने मटर की बिजाई की थी। अब मटर की फसल तैयार है। इन दिनों सब्जी मंडी भुंतर में सबसे अधिक मटर आ रहा है। अधिक मात्रा में मटर की फसल आने से कारोबार में इजाफा हुआ है। खास बात यह है कि बाहरी राज्यों के व्यापारी कुल्लू के हरे मटर को हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। कुल्लू का हरा मटर गुणवत्ता में बेहतर होता है। इसकी पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में काफी अधिक मांग रहती है।
लाहौल-स्पीति का मटर आने में अभी समय लगेगा। किसान केवली राम और बबलू ने कहा कि मटर के लिए किसानों ने बिजाई, निराई और खाद आदि पर काफी मेहनत की होती है। 40 से 55 रुपये तक मटर के दाम बेहतर हैं। किसानों को मटर के अच्छे दाम मिलने से फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

सब्जी मंडी भुंतर के आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में मटर लगभग समाप्त हो गया है। ऐसे में कुल्लू के हरे मटर की मांग काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि बेहतर क्वालिटी वाले मटर की मांग अधिक है। आने वाले दिनों में मटर के दामों में और अधिक इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें