फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: टापू पुल के पास फुट ओवर ब्रिज बनकर तैयार

विज्ञापन
टापू पुल के बनाया गया फुटओवर ब्रिज। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटे एनएच को पार करने में अब नौ पंचायतों की आबादी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। टापू में शनि मंदिर के पास फुटओवर ब्रिज बनकर लगभग तैयार हो गया है। फुटओवर ब्रिज बनने से लोगों को एनएच पार करते समय हादसों का खतरा नहीं होगा।
विज्ञापन


इससे पहले चौकीडोभी, पूईद, बंदल, चतानी आदि पंचायतों के लोग रास्ते से होकर टापू पुल के पास पहुंचते थे। एनएच में वाहनों की स्पीड के चलते सड़क को पार करना चुनौती भरा होता था। खासकर स्कूल के विद्यार्थियों को इसमें अधिक परेशानी आती थी। ग्राम पंचायत चौकीडोभी की ओर से यहां राहगीरों की सुविधा के लिए फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग एनएचएआई के अधिकारियों से की गई थी।
अब फुटओवर ब्रिज का कार्य पूरा होने को है। ग्रामीणों को फुटओवर ब्रिज से आवाजाही शुरू होने का इंतजार है। चौकीडोभी पंचायत के पूर्व प्रधान सुमन पराग गौड़ ने कहा कि फुटओवर ब्रिज बनने से खराहल घाटी के लोगों को सुविधा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें