फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी पेंशनरों को समय पर दें पेंशन : सूद

Sun, 20 Apr 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में एचआटीसी के सेवानिवृत कर्मचारी बैठक में भाग लेते पेशनर।-संवाद - फोटो : मैनपुरी के रॉयल पैलेस में आंबेडकर सम्मान समारोह गोष्ठी में मौजूद भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री बिएल वर्मा और पार्टी के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
तीन साल से नहीं हुआ चिकित्सा बिलों का भुगतान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। परिवहन निगम के पेंशनरों को हर माह निर्धारित तिथि में पेंशन दी जाए, जिससे पेंशनरों को उम्र के इस पड़ाव में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। पिछले तीन साल से पेंशनरों को चिकित्सा बिलों का भुगतान भी नहीं किया गया है।
यह बात हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ के प्रधान सुरेंद्र कुमार सूद ने कही। बाशिंग में संघ की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई और सरकार के खिलाफ पेंशनरों ने रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनरों ने कहा कि पिछले तीन साल से चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं हो पाया है। पेंशन भी समय पर नहीं मिल रही है, जिससे पेंशनरों को परेशानी हो रही है। अन्य दूसरे विभागों में पेंशन समय पर मिल रही है, लेकिन निगम के पेंशनर समस्या में हैं। पेंशनरों का कहना है कि आपदा के समय कर्मचारियों और पेंशनरों ने एक दिन का वेतन और पेंशन सरकार के खजाने में दिया। बावजूद इसके सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। पेंशनरों ने संशोधित वेतनमान को लेकर भी सरकार को घेरा। प्रधान सुरेंद्र कुमार सूद ने कहा कि पेंशनरों की मांगों सरकार दरकिनार कर रही है। उन्होंने सरकार से पेंशनरों के हितों को ध्यान में रखते हुए पेंशन, डीए, एरियर और संशोधित वेतनमान आदि जारी करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें