फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्टेट कैडर के विरोध में उतरे पटवारी-कानूनगो

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पटवारी एवं कानूनगो का जिला कैडर खत्म कर स्टेट कैडर करने पर पटवारी एवं कानूनगो संघ विरोध पर उतर गया है। शुक्रवार को पटवारी एवं कानूनगो संघ तहसील मनाली ने अतिरिक्त कार्यभार की चाबियां तहसीलदार मनाली को सौंपीं। संघ के प्रधान मनीष ठाकुर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार कार्यालय पहुंचा और चाबियां सौंपीं।
विज्ञापन

मनीष ठाकुर ने कहा कि स्टेट कैडर करना सही नहीं है। राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर शुक्रवार को अतिरिक्त कार्यभार की चाबियां सौंपी है। पटवारी एवं कानूनगो वृत्त का कार्य और आपदा राहत कार्य जारी रहेगा। सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो संघ पूर्व पटवारी एवं कानूनगो को साथ लेकर सड़कों पर उतरने के लिए विवश हो जाएगा। उधर, पटवारी एवं कानूनगो संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष भीम सेन ने सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन कार्य भी बंद कर दिया गया है। इससे आम जनता भी परेशान हो गई है। सरकार को राज्य कार्यकारिणी के साथ बैठक कर जल्द मामला सुलझाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें