फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सीएचसी सैंज में टेस्ट के लिए भटक रहे मरीज

Mon, 21 Jul 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न सरकारी और न निजी लैब में है तकनीशियन
विज्ञापन

उपचार करवाने के लिए लगाने पड़ रहे कई चक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी की सरकारी प्रयोगशाला में तकनीशियन का पद रिक्त है।
अब पीपीपी (प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) मोड में चल रही क्रस्ना प्रयोगशाला से भी लैब तकनीशियन को प्रतिनियुक्ति पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया है। इसी वजह से सीएचसी में टेस्ट न होने की समस्या उत्पन्न हो गई है। सीएचसी प्रबंधन को टेस्ट के लिए मरीज के सैंपल लेकर जांच के लिए कुल्लू भेजना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात दें कि सैंज घाटी की 16 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले सीएचसी में मरीज टेस्ट करवाने के लिए परेशान हैं। चिकित्सक टेस्ट के लिए परामर्श देते हैं लेकिन तकनीशियन न होने की वजह से महज सैंपल ही लिए जा रहे हैं। जांच के लिए सैंपल कुल्लू भेजे जा रहे हैं। ऐसे में मरीजों को रिपोर्ट लेेने और उपचार करवाने के लिए बार-बार सीएचसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। तकनीशियन की तैनाती होने से टेस्ट रिपोर्ट उसी दिन आएगी और मरीज एक ही दिन में उपचार करवा पाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। मरीज शालिनी, सूरती देवी, मोनिका, शकुंतला, निरत राम, चंद्रसेन, मोहित, आलम चंद, रामचंद ने कहा कि टेस्ट सुविधा न मिलने से मर्ज कम होने के बजाय बढ़ रहा है। मजबूरन नागरिक अस्पताल बंजार या क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू जाना पड़ रहा है। इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम ने कहा कि सीएचसी सैंज में प्रयोगशाला तकनीशियन के रिक्त पद को भरने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। कहा कि क्रस्ना प्रयोगशाला की तकनीशियन को प्रतिनियुक्ति पर कुछ दिनों के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें