फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मरीजों की सुनने की क्षमता की होगी सप्ताह में तीन दिन जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अब सप्ताह में तीन दिन बेरा (बीएईआर) जांच की सुविधा मिलेगी। जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र के माध्यम से शुरू की जा रही इस व्यवस्था से सुनने की क्षमता से जुड़ी समस्याओं की जांच करवाने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में डीडीआरसी की सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल के ईएनटी विभाग के ऑडियोलॉजिस्ट बेरा जांच करेंगे, जबकि शुक्रवार और शनिवार को डीडीआरसी के ऑडियोलॉजिस्ट यह सेवा देंगे। इससे मरीजों को सप्ताह में तीन दिन जांच की सुविधा मिल सकेगी। बैठक में समग्र शिक्षा के थेरेपी ऑन व्हील्स कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित करने और क्षेत्रीय अस्पताल में उपलब्ध विशेष सेवाओं की आधिकारिक अधिसूचना जारी करने पर विचार किया गया।
उपायुक्त ने खराब पड़ी ओएई मशीन की शीघ्र मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। साथ ही अखिल भारतीय वाक एवं श्रवण संस्थान, मैसूर (कर्नाटक) से ऑडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें