फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उदयपुर में पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना को एफसीए की मंजूरी मिलने पर लोगों में खुशी
विज्ञापन

जनजातीय छात्रों को घर-द्वार मिलेगा तकनीकी शिक्षा का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उपमंडल उदयपुर में करीब 15 वर्षों से लंबित पॉलीटेक्निक कॉलेज परियोजना को एफसीए की मंजूरी मिलने पर घाटी में खुशी की लहर है। कॉलेज भवन निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। भवन बनने के बाद वर्तमान में सुंदरनगर से संचालित पॉलीटेक्निक कॉलेज उदयपुर स्थानांतरित होगा।
इससे लाहौल-स्पीति के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि कॉलेज को सुंदरनगर से उदयपुर लाने के लिए उन्होंने विधानसभा में लगातार यह मुद्दा उठाया। साथ ही एफसीए की मंजूरी में तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों के साथ लगातार प्रयास किए। अब उनका अगला लक्ष्य कॉलेज भवन का निर्माण जल्द शुरू करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सहित सभी संबंधित अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि कॉलेज शुरू होने से जिले के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और परिवारों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा। अभिभावकों रमेश, दिनेश और विजय ने बताया कि अभी तक बच्चों को आईटीआई और तकनीकी शिक्षा के लिए सुंदरनगर भेजना पड़ता था, जिससे पढ़ाई और रहने पर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता था। उदयपुर में पॉलीटेक्निक कॉलेज शुरू होने से विद्यार्थियों को घर के पास ही बेहतर तकनीकी शिक्षा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें