फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा में यात्रियों का कुल्लवी परंपरा में स्वागत

विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष का स्वागत करते भुंतर हवाई अड्डा के निदेशक ।
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा में सोमवार को यात्री सुविधा दिवस मनाया। हवाई अड्डे के विकास, उन्नत यात्री सेवाओं तथा परिचालन उत्कृष्टता के 12 वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें यात्रियों का पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में सुसज्जित कर्मचारियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। यात्रियों के मनोरंजन के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसमें हिमाचली नाटी, देशभक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। यात्रियों के लिए विशेष सेल्फी स्टैंड भी स्थापित किया था, जहां यात्रियों ने तस्वीरें खिंचवाईं।
विज्ञापन

हवाई अड्डा के निदेशक सिद्धार्थ कुमार कदंब ने यात्रियों से संवाद कर सेवाओं के संबंध में सुझाव और फीडबैक लिया। साथ ही विमानन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला कर्मियों को सम्मानित किया।
उन्हाेंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे भेंट किए। यात्रियों एवं हितधारकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया। इसमें रक्तचाप, मधुमेह की जांच की गई। इसके अतिरिक्त स्थानीय सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा विमानन क्षेत्र में कॅरिअर अवसरों पर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें