फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लवी नाटी में विद्यार्थियों के साथ नाचे अभिभावक

Mon, 27 Feb 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
हाई बनाला स्कूल में अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं और साथ में बैठे मुख्यातिथि। संवाद।
विज्ञापन
कुल्लू। बाह्य सराज की रघुपुर घाटी की उच्च पाठशाला बनाला में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें कांग्रेस के उपाध्यक्ष बंसी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया। सालाना कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों के समक्ष सम्मान पाकर मेधावी बच्चे खुशी से झूम उठे। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब तालियां बटोरीं। पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने पहाड़ी गीतों पर प्रस्तुति दी।
कुल्लवी नाटी के दौरान अभिभावक भी नाचने लगे। स्कूल की मुख्याध्यापक ने सालाना रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि बंसी लाल ने मोरेश नेगी, नीरज ठाकुर, वर्षा, अर्चना शर्मा, शिवानी, लिहार्ष, समित, वर्षा रानी, मित्तल, ,पूजा देवी, राहुल ठाकुर, अनमोल ठाकुर, रोहित शर्मा, मीनाक्षी देवी, अक्षय कुमार और पल्लवी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विशेष अतिथि रामलाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगौटी के प्रिंसिपल वीरेंद्र ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, प्रधान दौलत चौहान, उपप्रधान यशपाल, परस राम, तमेश कुमार, सुमिंद्रा देवी, संजय कुमार और रूप लाल शर्मा सहित अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें