फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में वीकेंड में दो गुना बढ़े पर्यटक

Mon, 27 Feb 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के मॉल रोड पर मस्ती करते पर्यटक।
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन सीजन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। खासकर वीकेंड में पर्यटकों की चहल-कदमी बढ़ रही है। इससे यहां के पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

इस वीकेंड मनाली में दो गुना पर्यटक बढ़े। बाहरी राज्यों से मनाली में आने वाले पर्यटक वाहनों के आंकड़े में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। होटलों की ऑनलाइन बुकिंग में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मार्च के दूसरे सप्ताह के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना प्रबल है।
पर्यटन नगरी मनाली में जनवरी में पर्यटकों की खूब चहल पहल रही। फरवरी में यहां का पर्यटन कारोबार धीमा पड़ गया। फरवरी में यहां के होटलों के 50 से 70 प्रतिशत तक कमरे खाली रहे। फरवरी के अंतिम सप्ताह पर्यटन कारोबार ने कुछ रफ्तार पकड़नी शुरू की है। इस वीकेंड मनाली में पर्यटकों की संख्या में दो गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स बैरियर से जुटाए आंकड़ों को लें तो शुक्रवार से पहले मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 400 से 500 ही रह गया था। अब यह आंकड़ा 800 से 1000 तक पहुंच गया है। वोल्वो और अन्य लग्जरी बसों में भी पर्यटक काफी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। होटलियर एसोसिएशन मनाली के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग है।
मार्च के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधक बीएस औक्टा ने बताया कि अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक नहीं पहुंच रहे हैं। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। मार्च के दूसरे सप्ताह से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें