फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग से पैदा होंगे रोजगार के अवसर : नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बुधवार को बड़ी सफलता मिली। जिला मुख्यालय केलांग से करीब छह किलोमीटर दूर शशुर मठ में पायलटों ने उड़ान भरकर बिलिंग गांव में निर्धारित लैंडिंग साइट पर सुरक्षित लैंडिंग की। ट्रायल के दौरान एसडीएम एवं जिला पर्यटन अधिकारी केलांग कुनिका एकर्स, पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी, फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर गिमनर सिंह, एमओ डॉ. संजय दत्त, केलांग के पूर्व प्रधान सोनम जांगपो, स्थानीय पायलट टशी दावा, विभाग के आरओ संजय कुमार और बीओ विशाल कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

अविनाश नेगी ने कहा कि हिमाचल की सबसे ऊंचाई पर स्थित पैराग्लाइडिंग साइट के निरीक्षण के लिए एसडीएम केलांग की ओर से पत्र मिला था। ट्रायल के बाद जल्द इसे नोटिफिकेशन के लिए सरकार को भेजा जाएगा। वहीं, स्थानीय युवाओं के लिए पायलट, गाइड और टूअर ऑपरेटर के रूप में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इसके अलावा शशुर मठ-बीलिंग क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से होटल, होमस्टे और परिवहन कारोबार को भी लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें