फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डीएवी स्कूल मौहल के खिलाड़ियों ने जीते 24 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल के विद्यार्थियों ने क्लस्टर-तीन की खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। 11 खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 116 विद्यार्थियों ने भाग लिया और 24 पदक हासिल किए। इनमें 14 स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं, विद्यालय के 22 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।
विज्ञापन

विद्यालय की टीमों ने अंडर-14 बालिका हैंडबॉल, अंडर-14 बालक हैंडबॉल, अंडर-17 बालक हैंडबॉल और अंडर-14 बालक फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता का खिताब हासिल किया। वूशु प्रतियोगिता में डीएवी मौहल ने अंडर-19 वर्ग में ओवरऑल चैंपियन और अंडर-14 वर्ग में ओवरऑल रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। कराटे टीम ने भी ओवरऑल रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं, जेवलिन थ्रो और अन्य खेलों में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य आरएस राणा ने सभी प्रतिभागियों, पदक विजेताओं, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें