फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पैराग्लाइडिंग उपकरणों का निरीक्षण, 63 ग्लाइडर पास

Fri, 26 Dec 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
पिरड़ी में ग्लाइडर का निरिक्षण करने में जुटी तकनीकी कमेटी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पिरड़ी सेंटर में पैराग्लाइडिंग उपकरणों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कुल्लू घाटी की प्रमुख पैराग्लाइडिंग साइटों शालीन, ढोभी और रायसन से जुड़े 22 ऑपरेटरों के 63 पैराग्लाइडरों को पास किया गया।
तकनीकी अनुदेशक गिमनर सिंह ने बताया कि इस निरीक्षण में 43 नए पैराग्लाइडर और 20 पुराने ग्लाइडरों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए जाने पर स्वीकृति दी गई। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को सुरक्षित बनाना और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन

इस दौरान गठित टेक्निकल कमेटी में पर्यटन विभाग से गोपाल सिंह, शिव लाल बोध और टेक चंद, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान से निदेशक अविनाश नेगी, तकनीकी सदस्य अनुदेशक गिमनर सिंह, वन विभाग से रेंज ऑफिसर जैमर सिंह और एक चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें