फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पैराग्लाइडिंग हादसा ... एआई तकनीक से होगी मजिस्ट्रेट जांच

Thu, 09 Jan 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे वाली जगह आज जाएंगे एसडीएम, मार्शल सहित ऑपरेटरों के लेंगे बयान
विज्ञापन

पायलट के लाइसेंस के साथ अनुभव की भी की जाएगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रायसन पैराग्लाइडिंग साइट में उड़ान भरने के दौरान हुए हादसे के कारणों का पता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से लगाया जाएगा।
मजिस्ट्रेट जांच कर रहे एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला शुक्रवार को रायसन स्थित उस जगह जाएंगे, जहां यह हादसा हुआ था। वह पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरने वाली जगह से लेकर हादसे वाली तक जाएंगे। यहां तैनात किए गए मार्शलों के साथ ऑपरेटरों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा पायलट के लाइसेंस के साथ उनके अनुभव को भी जांचा जाएगा। 25 से 30 फीट की ऊंचाई से कैसे पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुआ, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस समय हादसा हुआ, इस दौरान मौसम कैसा था और और हवा कितनी तेज चल रही है। इसका पता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि हादसे की जांच में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का सहारा लिया जाएगा। कहा कि वह 10 जनवरी को घटनास्थल पर जाएंगे। हादसे के कारणों की बारीकी से जांच की जाएगी। गौर हो कि सात जनवरी को रायसन के पास आंध्र प्रदेश का युवक पैराग्लाइडिंग करते समय हादसे का शिकार हो गया था। हवा चलने से पैराग्लाइडर नीचे जा गिरा था। करीब 25 से 30 फीट की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग के गिरने से महेश रेड्डी (32 वर्ष) निवासी आंध्र प्रदेश गंभीर रूप से घायल हुआ बाद में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी रेफर किया और मौत हो गई। हादसे में पायलट जीवन घायल है और उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें