फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पंकज ने स्वर्ण, चार खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में कुल्लू के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

.................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के वुशू खिलाड़ियों ने 23वीं राज्य स्तरीय जूनियर वूशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर एक स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते हैं। 14 और 15 जुलाई को हमीरपुर स्थित हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता में कुल्लू के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कुल्लू वुशू संघ के महासचिव एवं कोच लुदर चंद ने बताया कि पंकज ठाकुर ने 70 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में कांगड़ा के अरमान भाटिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता। रिशित चोपड़ा ने ताउलू स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। भारत भारती स्कूल ढालपुर की छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्मृति ठाकुर ने 45 किग्रा, पल्लवी ठाकुर ने 48 किग्रा और एकता ठाकुर ने 52 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के निदेशक पंकज लखनपाल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। महासचिव पीएन आजाद ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बताया कि जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता सितंबर 2026 में चेन्नई में आयोजित होगी। जिला कुल्लू वुशू संघ के अध्यक्ष पूर्ण चंद, उपाध्यक्ष झाबे राम, राकेश कुमार, रमा शर्मा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें