अटल सदन ढ़ालपुर में बैठक के दौरान पंगवाल एकता मंच के सदस्य- संवाद
कुल्लू। पंगवाल एकता मंच ने रविवार को अटल सदन ढालपुर में बैठक की। इसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने की। इस दौरान पांगी से जुड़े विभिन्न मुद्दों और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई।
सदस्यों ने बताया कि शनिवार रात हुई भारी बारिश के बाद पांगी के विभिन्न क्षेत्रों से भूस्खलन और बादल फटने से फसलों को नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए मंच ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी और पांगी के आवासीय आयुक्त को ई-मेल भेजकर प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
मंच के वरिष्ठ सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और पांगी से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के हितों की आवाज भविष्य में भी इसी तरह मजबूती से उठाई जाएगी। संवाद