फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुट्टिको में मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। भुट्टिको परिसर में शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती मनाई गई। भुट्टिको के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पंडित नेहरू के देश के विकास और सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने में दिए गए योगदान को याद किया।
विज्ञापन

सहकारिता आंदोलन को मजबूती प्रदान करने में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 6 जुलाई 2021 को अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन किया था। समारोह में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा लोकनृत्य उत्सव में प्रथम स्थान हासिल करने पर भुट्टिको के सांस्कृतिक दल को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी राशि भी प्रदान की गई। शमशी मेडिकल एड सोसायटी ने रघुनाथ अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें 80 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और परामर्श लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें