फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप के चेयरमैन की कुर्सी पर सबकी नजरें

Sun, 05 Jun 2016 09:33 PM IST
कुल्लू/ उदयपुर
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वार्ड नंबर चार लाहौल के वारपा पंचायत में जिला परिषद के चुनाव रोचक मोड़ पर आ गए हैं। इस वार्ड में कांग्रेस के पांच और भाजपा का एक उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। अब कांग्रेस पार्टी किस उम्मीदवार के लिए मतदाताओं से वोट एंड स्पोर्ट की अपील करेंगे। वर्तमान विधायक रवि ठाकुर एवं पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर लाहौल में पंचायत चुनावों के इस बीच यहां डेरा जमाने के बावजूद भी कांग्रेस के किसी एक प्रत्याशी को ही चुनाव दंगल में नहीं उतार पाए। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने अपने-अपने पक्ष के उम्मीदवारों को मैदान में खड़ा दिया है। हालांकि आज उम्मीदवार के नाम वापसी का अंतिम दिन है, लेकिन उम्मीदवारों ने चुनाव ताल से पीछे नहीं मुड़ने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


वारपा पंचायत के वार्ड नंबर चार के करीब डेढ़ हजार वोटर छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। वार्ड नंबर चार से जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं बीडीसी सदस्य अनिल सहगल भी जिला परिषद के लिए चुनावी मैदान में हैं। तांदी पंचायत प्रधान सुरेश कुमार जो कि लगातार तीन बार अपनी पंचायत में प्रधान पद पर ताजपोशी रहे हैं। वहीं लाहौल पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष एवं शांशा पंचायत प्रधान वीर सिंह दो बार प्रधान रहे हैं। इसके दिनेश टेंटा बीडीसी की कुर्सी पर रह चुके हैं। सुरेंद्र शौंड़ा भी कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में बताए जा रहे हैं। रमेश रूवालवा को भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतारा गया है।

लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर के अनुसार इस लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति को उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने पर मनाई तो नहीं की जा सकती है लेकिन यह जरुर है कि वारपा पंचायत के वार्ड चार से खड़े किसी भी उम्मीदवारों ने जिला परिषद की कुर्सी से पीछे हटने की नहीं ठानी है। अब स्थानीय मतदाता ही इसका फैसला करेंगे। भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडेय कहते हैं कि उन्होंने वारपा पंचायत वार्ड चार में रमेश रूवालवा को चुनावी मैदान में जिला परिषद सीट के लिए उतारा है। उन्होंने दावा किया है कि इस वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें