फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विशेष ग्राम सभाओं में नशे के खात्मे की शपथ लेंगी पंचायतें

Fri, 16 Jan 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति जिले में 21 और 22 जनवरी को होंगी एंटी-चिट्टा ग्राम सभाएं
विज्ञापन

चिट्टा तस्करी की सूचना पुलिस को देने पर मिलेगा नगद इनाम : कुनिका

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत 21 और 22 जनवरी को सभी पंचायतों में विशेष एंटी-चिट्टा ग्राम सभाएं होंगी।
इनमें नशीले पदार्थों विशेषकर चिट्टा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता, नशा तस्करों के विरुद्ध सूचना देने के लिए सरकार की प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी जाएगी। नशा पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए सरकार की पहल पर चर्चा के साथ पंचायतों को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई जाएगी।
कार्यवाहक उपायुक्त कुनिका ने कहा कि स्पीति ब्लॉक में 21 जनवरी को लोसर, खुरिक, डंखर, ग्यू, काजा, लालुंग, सगनम में ग्राम सभा होगी। हल, किब्बर, लंगचा, ताबो, डेमुल, कुंगरी में 22, लाहौल ब्लॉक 21 को जोबरंग, वारपा, तांदी, गोंधला, केलांग, कोलांग, तिंदी, मडग्रां, किशोरी, थिरोट, शांशा, मूलिंग, सिस्सू, कारदंग, शाकोली और नालडा जबकि गोहरमा, राणिका, गोशाल, खंगसर, यूरनाथ, दारचा, सालग्रां, उदयपुर, त्रिलोकनाथ, मूरिंग, कोकसर, बारबोग, चिमरेट, जुंडा, तिंगरेट और जाहलमा में 22 जनवरी को ग्राम सभाएं होंगी। इस दौरान लोग शपथ लेंगे कि वे न कभी नशा करेंगे और न ही किसी को नशा करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिट्टा तस्करी के संबंध में पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्ति को नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके लिए संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्राधिकार में ग्राम सभाओं के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करेंगे। संबंधित थाना प्रभारी की ओर से नामित पुलिस अधिकारी नशा निवारण समिति की गतिविधियों और नशे के दुष्प्रभावों पर जानकारी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें